'इंसाफ की गोली': मासूम से दरिंदगी कर हत्या का मामला, 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर, एसओजी प्रभारी भी घायल

हरदोई जिले में उर्स का मेला देखने गए मासूम की अपहरण कर हत्या किए जाने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मृतक पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। बीते शुक्रवार को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उर्स का मेला देखने गए आठ साल के मासूम का अपहरण हो गया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। मंगलवार को मासूम का शव गांव के पास ही मक्के के खेत में मिट्टी में गड़ा बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान पता चला था कि कन्नौज जनपद के ठठिया निवासी मेनूर उर्फ सेनूर का नाम सामने आया था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार तड़के बाबटमऊ के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान मैनूर सीने में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

#CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 08:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'इंसाफ की गोली': मासूम से दरिंदगी कर हत्या का मामला, 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर, एसओजी प्रभारी भी घायल #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews