हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, महिला समेत दो की मौत, दो बच्चे घायल

हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक्सप्रेसवे की किलोमीटर संख्या 317 पर स्थित भटोली माफी गांव के पास हुआ। कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे डिवाइडर में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

#CityStates #Crime #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #HardoiRoadAccident #GangaExpresswayAccident #HardoiCarCrash #ChcBilgram #HardoiPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 14:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, महिला समेत दो की मौत, दो बच्चे घायल #CityStates #Crime #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #HardoiRoadAccident #GangaExpresswayAccident #HardoiCarCrash #ChcBilgram #HardoiPolice #VaranasiLiveNews