Agra News: हार्दिक का हरफनमौला कमाल, आरएचएसके ने दर्ज की रोमांचक जीत
आगरा। जेबी स्पोर्ट्स हब की ओर से आयोजित जेबीपीएल अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ जेबी क्रिकेट ग्राउंड बमरौली कटारा फतेहाबाद रोड पर हुआ। आगरा में पहली बार अंडर-12 खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबला आरएचएसके और राजपूत रॉयल्स की टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपूत रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष्मान बघेल ने 33 रन, कुणाल सिंह तोमर ने 28 रन व ऋषभ राणा ने 17 रन बनाए। आरएचएसके की ओर से हार्दिक एसके शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएचएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम में हार्दिक एसके शर्मा और श्याम ने पारी को संभाल लिया। हार्दिक ने 29 गेंदों में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि श्याम ने 30 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। जीडी गोयनका क्रिकेट अकादमी, आगरा के खिलाड़ी हार्दिक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सत्येंद्र सिंह राणा ने 1100 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं आयोजक केके शर्मा ने उन्हें वह गेंद स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की, जिससे उन्होंने पांच विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में श्याम को उनकी नाबाद 36 रनों की पारी के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, हार्दिक एसके शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व राजपूत रॉयल्स के रोहित को उनके जुझारू प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच सम्मान प्रदान किया गया।
#Hardik'sAll-roundBrilliance;RHSKRegistersAThrillingVictory. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:36 IST
Agra News: हार्दिक का हरफनमौला कमाल, आरएचएसके ने दर्ज की रोमांचक जीत #Hardik'sAll-roundBrilliance;RHSKRegistersAThrillingVictory. #VaranasiLiveNews
