हापुड़ में उपद्रव: 20 मिनट तक घरों और दुकानों में तोड़फोड़, छतों से किया पथराव, हुआ लाठीचार्ज; बवाल की कहानी
हापुड़ के साठा चौरासी क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा के समापन के बाद गांव देहरा में पुलिस की मौजूदगी में हालात बिगड़ गए। ड्रोन और फोर्स तैनात होने के बावजूद करीब 20 मिनट तक जमकर पथराव हुआ। उपद्रवी घरों की छतों पर चढ़ गए और दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से 30 से अधिक बाइकें जब्त की हैं। घटना में एक दरोगा समेत सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस वीडियो और पूछताछ के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। परंपरा के अनुसार, साठा चौरासी क्षेत्र में तीन मुख्य शोभायात्राएं निकलती हैं।
#CityStates #Hapur #UttarPradesh #HapurViolence #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 08:23 IST
हापुड़ में उपद्रव: 20 मिनट तक घरों और दुकानों में तोड़फोड़, छतों से किया पथराव, हुआ लाठीचार्ज; बवाल की कहानी #CityStates #Hapur #UttarPradesh #HapurViolence #VaranasiLiveNews
