Bareilly News: एच1एन1 का अलर्ट, निजी अस्पतालों से मांगी संदिग्ध मरीजों की सूचना

बरेली। देश में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने निजी अस्पतालों और लैब संचालकों को एच1एन1 के संदिग्ध मरीज की सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए हैं। लोगों को सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।जारी पत्र में कहा है कि किसी निजी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या लैब में एच1एन1 के संदिग्ध मरीज इलाज के लिए पहुंचने पर संबंधित संस्थान को मरीज का नाम, आयु, पूरा पता, मोबाइल नंबर आदि विवरण आईडीएसपी यूनिट के ईमेल idspcmobly@gmail.com पर भेजना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श को कहा गया है। बुखार, खांसी, छींक की स्थिति में भीड़भाड़ से दूर रहने को कहा है। जारी एडवाइजरी में संक्रमण से बचाव के लिए साबुन-पानी से हाथ धोने, खांसते, छींकते समय मुंह, नाक ढंकने, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा है। मास्क का इस्तेमाल, हाथों की स्वच्छता, घर व कार्यस्थल में वेंटिलेशन से संक्रमण की आशंका कम की जा सकती है।

#H1N1Alert #PrivateHospitalsAskedForInformationOnSuspectedPatients #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: एच1एन1 का अलर्ट, निजी अस्पतालों से मांगी संदिग्ध मरीजों की सूचना #H1N1Alert #PrivateHospitalsAskedForInformationOnSuspectedPatients #VaranasiLiveNews