Uttarkashi News: फुटबाल के सेमीफाइनल में ज्ञानसू और मां गंगा टीम जीते
रामलीला मैदान में आयोजित हुआ श्री काशी विश्वनाथ फुटबालउत्तरकाशी। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित श्री काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल ज्ञानसू और नाकुरी के मध्य खेला गया। ज्ञानसू की टीम ने नाकुरी को 2-1 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मां गंगा टीम ने ज्ञानसू बाड़ाहाट को 1-0 से मात दी। बृहस्पतिवार को ज्ञानसू और मां गंगा टीम फाइनल मुकाबला खेलेंगे। बुधवार को पहले ज्ञानसू और नाकुरी के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पहले हाफ में 35वें मिनट में ज्ञानसू के नवीन ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। खेल के दूसरे हाफ में कांटे के मुकाबले में 63वें मिनट में नाकुरी के अदब में 1 गोल कर टीम को बराबरी पर लाया। मैच के आंतिम क्षणों में ज्ञानसू के नवीन ने लगातार दूसरा गोल करके 2-1 से जीत दिलाई। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मां गंगा टीम व ज्ञानसू बाड़ाहाट आपस में भिड़े जिसमें मैच के दूसरे हाफ में मां गंगा के आकाश नेगी ने पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस तरह से फाइनल मैच ज्ञानसू और मां गंगा टीम के मध्य खेला जायेगा। इस दौरान मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला, सभासद देवराज बिष्ट, महावीर चौहान, प्रेम सिंह पंवार, नत्थी सिंह रावत, परमेश्वर नौटियाल, गंगा सिंह राणा, शैलेन्द्र मटूड़ा, अरुण बिष्ट, सोवन सिंह पाल, महावीर कलूड़ा, राजपाल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
#GyansuAndMaaGangaTeamsWonTheFootballSemi-finals. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 18:56 IST
Uttarkashi News: फुटबाल के सेमीफाइनल में ज्ञानसू और मां गंगा टीम जीते #GyansuAndMaaGangaTeamsWonTheFootballSemi-finals. #VaranasiLiveNews
