Gwalior: उज्जैन जाते समय महापौर की कार पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी लोहे की रॉड, तलाश में जुटी पुलिस
ग्वालियर की महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार की कार पर उज्जैन जाते समय मक्सी रोड पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा लोहे की रॉड से हमला किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार महापौर अपनी बेटी के साथ उज्जैन में महाकालेश्वर और मंगलेश्वर के दर्शन के लिए रवाना हुई थीं। उनके साथ कार में गनमैन और चालक भी मौजूद थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच जब वे उज्जैन के मक्सी रोड पर पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश सामने आए और कार के कांच पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद गनमैन तुरंत अलर्ट होकर कार से बाहर निकला लेकिन उसे देखते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। ये भी पढ़ें:Ratlam News:20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया पटवारी, कृषि भूमि का सीमांकन करने के लिए ली थी रिश्वत घटना की सूचना तत्काल उज्जैन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह इलाका सूनसान रहता है और वहां पहले भी लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला किया होगा। महापौर के पति और ग्वालियर से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महापौर सुरक्षित हैं और मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और उनके इरादों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
#CityStates #Crime #Gwalior #MadhyaPradesh #GwaliorNews #MayorAttackIndia #ShobhaSikarwar #MaksiRoadIncident #Bike-borneAttackers #CarAttackCase #UjjainRoadAttack #PoliceInvestigationMp #MpCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:50 IST
Gwalior: उज्जैन जाते समय महापौर की कार पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी लोहे की रॉड, तलाश में जुटी पुलिस #CityStates #Crime #Gwalior #MadhyaPradesh #GwaliorNews #MayorAttackIndia #ShobhaSikarwar #MaksiRoadIncident #Bike-borneAttackers #CarAttackCase #UjjainRoadAttack #PoliceInvestigationMp #MpCrimeNews #VaranasiLiveNews
