Basti News: मुंडेरवा में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व

मुंडेरवा। मंगलवार को मुंडेरवा कस्बे में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। लोगों ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद करते हुए मानवता, सेवा, प्रेम और समानता का संदेश दिया। सरदार राजेंद्र सिंह काका ने कहा कि सभी को गुरु नानक देव साहेब के आदर्शों पर चलकर मानव सेवा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर सरदार जीत सिंह, प्रिंसी सिंह, पुनीत सिंह टूटेजा, सत्यप्रकाश, रवि, अविनाश, राहुल सहित मौजूद रहे। संवाद

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 02:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: मुंडेरवा में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व #BastiNews #VaranasiLiveNews