Yamuna Nagar News: गुरमीत ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक
साढौरा। नगर के गुरमीत कोहली ने शिमला के कैथलीघाट में हुई हिमाचल प्रदेश की 31वीं राज्यस्तरीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की डबल ट्रैप इवंट में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह 25 मीटर सेंटर फायर प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नार्थ जोन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे हैं। इस चैंपियनशिप के दौरान हिमाचल प्रदेश के निशानेबाजों ने राइफल, पिस्टल और शॉटगन के इस्तेमाल से अपना दमखम दिखाया। ये जानकारी एसोसिएशन के महासचिव ईश्वर रॉयल ने दी।उन्होंने बताया कि गुरमीत कोहली के साथी नितिन चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल ट्रैप इवंट में जीत हासिल की है। कोच नितिन कुमार ने बताया कि गुरमीत कोहली ने इस इवेंट में पिछले साल भी जीत हासिल करते हुए नार्थ जोन के लिए क्वालिफाई किया था। मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रेम भसीन, पंजाबी सभा अध्यक्ष सूरज ओबराय, मुकेश गर्ग बॉबी, भाजपा नेता संजीव संधू ने गुरमीत कोहली को बधाई दी। संवाद----------
#GurmeetWonAGoldMedalInState-levelShooting. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 02:01 IST
Yamuna Nagar News: गुरमीत ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक #GurmeetWonAGoldMedalInState-levelShooting. #VaranasiLiveNews
