Chamba News: गुरेठ एसएमसी दूसरी बार रही अव्वल

बीआरसीसी कार्यालय गरोला में समारोह आयोजितसंवाद न्यूज एजेंसीभरमौर (चंबा)। बीआरसीसी कार्यालय गरोला में उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय प्रबंधन समिति समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी गरोला इंदु बाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आरपी अशोक कुमार और श्यामलाल ने उपस्थित एसएमसी सदस्यों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी। वहीं स्कूल प्रबंधन में एसएमसी की भूमिका पर प्रकाश डाला।समारोह के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के चयन की घोषणा की गई। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुरेठ ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओपण ने द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने विजेता विद्यालयों के अध्यापकों एवं एसएमसी सदस्यों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक कुमार, राजेश कुमार, विशाल कुमार, विपिन कुमार, अनीता देवी, दीपा राम और गीता देवी सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।

#GurethSMCToppedForTheSecondTime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: गुरेठ एसएमसी दूसरी बार रही अव्वल #GurethSMCToppedForTheSecondTime #VaranasiLiveNews