गुरदासपुर पुलिस हत्या केस: मास्टरमाइंड इंद्रजीत गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर लिंक उजागर

पंजाब के गुरदासपुर के गांव आदियां में दो पुलिस जवानों की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य मास्टरमाइंड और तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पुष्टि गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने की है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुई इस सनसनीखेज वारदात ने न केवल पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे, बल्कि अब इसमें पाकिस्तानी हैंडलर्स की संलिप्तता सामने आने से मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ता नजर आ रहा है। एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की हत्या के बाद से ही पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। डीआईजी बॉर्डर रेंज और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद इंद्रजीत सिंह को अमृतसर के गुप्त ठिकाने से काबू किया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इंद्रजीत ही वह कड़ी है जो सीमा पार बैठे चाचा नामक पाकिस्तानी व्यक्ति के सीधे संपर्क में था। इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार हुए आरोपी दिलावर सिंह (निवासी अलीनांगल) ने आज मीडिया के सामने इस पूरी साजिश की परतें खोली हैं। दिलावर मेडिकल करवाने आया था जिसके अनुसार, हत्या की साजिश इंद्रजीत और रंजीत सिंह (जो एनकाउंटर में मारा गया) ने रची थी। दिलावर को केवल आरोपियों को मौके से सुरक्षित निकालने (पिकअप करने) के लिए 20,000 रुपये का वादा किया गया था, लेकिन उसे केवल 3,000 रुपये ही मिले। दिलावर ने स्पष्ट किया कि नाके पर तैनात जवानों पर गोलियां इंद्रजीत और रंजीत ने ही चलाई थीं।

#CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabPolice #PoliceMurderCase #GurdaspurNews #PunjabCrimeNews #AmritsarCrimeNewsInHindi #LatestAmritsarCrimeNewsInHindi #गुरदासपुरमेंपुलिसकीहत्या #पंजाबपुलिस #गुरदासपुरपुलिसहत्याकांड #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गुरदासपुर पुलिस हत्या केस: मास्टरमाइंड इंद्रजीत गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर लिंक उजागर #CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabPolice #PoliceMurderCase #GurdaspurNews #PunjabCrimeNews #AmritsarCrimeNewsInHindi #LatestAmritsarCrimeNewsInHindi #गुरदासपुरमेंपुलिसकीहत्या #पंजाबपुलिस #गुरदासपुरपुलिसहत्याकांड #VaranasiLiveNews