UP News: फर्जी फर्म बनाकर दो करोड़ की जीएसटी चोरी, शाहजहांपुर में चार आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर में पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर तकरीबन दो करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, फर्जी दस्तावेज, सात फोन, दस बिल्टी बुक, गाड़ियों के विवरण के रजिस्टर बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और शामली के निवासी हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गिरोह के लोग स्क्रैप से लदी 200 से 250 गाड़ियों को फर्जी दस्तावेज से पास करा चुके हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि नवंबर में रोजा थाने में जीएसटी चोरी की एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अटसलिया पुल से पहले घेराबंदी कर एक कार को रोककर उसमें सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में रायबरेली निवासी अखिलेश, बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर व वर्तमान में गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र के एफ ब्लॉक निवासी विपिन, मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव लच्छैड़ा निवासी शिवओम शर्मा उर्फ सुमित व शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के कैडी निवासी राहुल राणा शामिल हैं। यह भी पढ़ें-UP:पति पूरे नहीं कर पाता था खर्चे, इसलिए छोड़ दिया, फिर युवती ने रचा ऐसा जाल, ठेकेदार को बनाया शिकार

#CityStates #Shahjahanpur #Fraud #GstTheft #TaxEvasion #Police #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 13:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: फर्जी फर्म बनाकर दो करोड़ की जीएसटी चोरी, शाहजहांपुर में चार आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Shahjahanpur #Fraud #GstTheft #TaxEvasion #Police #VaranasiLiveNews