Mandi News: सीपीवीसी पाइप फिटिंग का बढ़ा रूझान
सीपीवीसी पाइप फिटिंग का बढ़ा रूझानसस्ती और टिकाऊ होने के साथ फिटिंग में भी है आसानीन चूड़ी डालने का झंझट न धागा लगाने की जरूरतमात्र 5-8 हजार रुपये में हो रहा है पूरा कार्यसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। आधुनिक दौर में आज लोग घरों की फिटिंग में लोहे के बजाय सीपीवीसी पाइप फिटिंग को अपना रहे हैं। यह फिटिंग हल्की, मजबूत-टिकाऊ और सस्ती होने के कारण फीटर व्यवसायियों के लिए भी आसानी रहती है। इसमें न चूड़ी डालने का झंझट और न ही लीकेज रोकने के लिए धागा लगाना पड़ता है। रसोई और शौचालय सहित वाशवेशन की फिटिंग में अधिकांश लोग अब सीपीवीसी फिटिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोहे के पाइप जंग लगने से खराब हो जाते हैं और ठीक करने में फीटरों को परेशानी होती है लेकिन सीपीवीसी पाइप में जंग लगने का झंझट ही नहीं है। इसे जोड़ने के लिए प्रयोग होने वाली सोल बैंड महंगी रहती है। एक सौ ग्राम का डिब्बा डेढ़ सौ रुपये तक मिलता है लेकिन इसका बेजोड़ जुड़ाव सदियों तक नहीं टूटता। दादा-पड़दाता के समय से घर में लोहे की ही फिटिंग हुई थी। कुछ समय पहले पाइप में जंग लगने से वह जाम हो गई थी। फीटर को दिखाने पर उन्होंने सीपीवीसी पाइप की फिटिंग करवाने का सुझाव दिया, इसमें खर्च भी कम आया है। -मनोज कुमार, निवासी मंडीआज अधिकांश लोग रसोई और शौचालयों में हल्के, सस्ते और मजबूत सीपीवीसी पाइप की फिटिंग करवा रहे हैं। इस फिटिंग में चूड़ी डालने का झंझट नहीं है। सोल बैंड के जोड़ सालों साल मजबूती से चलते हैं, खराब होने का भी डर नहीं है। -खेम चंद, फीटर मंडीकरीब 25 वर्षों से मंडी शहर में फीटर का काम कर रहा हूं। सीपीवीसी पाइप आने के बाद लोगों ने लोहे की फिटिंग करवाना छोड़ दिया है। लोहे की फिटिंग की अपेक्षा सीपीवीसी पर मात्र 5-8 हजार रुपये का ही खर्च बैठता है। -देसराज उर्फ बबलू, फीटर
#GrowingPreferenceForCPVCPipeFittings #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 17:47 IST
Mandi News: सीपीवीसी पाइप फिटिंग का बढ़ा रूझान #GrowingPreferenceForCPVCPipeFittings #VaranasiLiveNews
