Meerut News: डाक कांवड़ के लिए टोलियां हरिद्वार रवाना

बहसूमा। सावन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र से शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कस्बा व आसपास के ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालुओं की टोलियां गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ डाक कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुईं।भीषण गर्मी व तपिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। रवाना होने से पूर्व शिवभक्तों ने स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर युवा शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भोले के भजनों की गूंज से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

#GroupsDepartForHaridwarFor'DakKanwar'. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: डाक कांवड़ के लिए टोलियां हरिद्वार रवाना #GroupsDepartForHaridwarFor'DakKanwar'. #VaranasiLiveNews