Groundwater level: यूपी के 12 जिलों में गहराया संकट, हाथरस में भूजल का स्तर 28 मीटर पर पहुंचा
हाथरस जिले में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। यह गंभीर संकट भविष्य के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है। जिले के सात ब्लॉकों में से तीन को अतिदोहित यानी डार्क जोन की श्रेणी में रखा गया है। प्रदेश में भूजल संचयन एवं रिचार्ज के लिए 12 जनपदों का चयन किया गया है, जहां भूजल स्तर काफी नीचे हो गया है। इनमें हाथरस भी शामिल है। जिले में बीते पांच वर्षों (2020-2024) के दौरान भूजल स्तर में लगातार गिरावट हुई है। आंकड़ों के अनुसार मानसून से पूर्व और बाद के भूजल स्तर की तुलना करने पर हाथरसजिले के कुछ ब्लॉकों में स्थिति चिंताजनक है। सादाबाद ब्लॉक में भूजल स्तर जिले में सबसे ज्यादा गहराई 28 मीटर पर पहुंच गया है। प्रदेश के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में हाथरस, आगरा, गाजियाबाद, अमरोहा, फिरोजाबाद, नोएडा, हापुड़, संभल, शामली, सहारनपुर, बुलंदशहर और लखनऊ शामिल हैं। अतिदोहन के कारण भूजल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। इसको सुधारने के लिए शासन ने जल संचयन जन-भागीदारी 2.0 अभियान शुरू किया है, जिसमें 13 विभाग एक साथ काम कर रहे हैं। जिले में जल संचयन के 5,153 के सापेक्ष 395 कार्य पूर्ण हुए हैं। सभी विभागों को काम जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने सहित अन्य काम शामिल हैं।-पीएन दीक्षित, सीडीओ।
#CityStates #Hathras #GroundwaterLevel #HathrasWaterLevel #HathrasNews #WaterOverexploitationInHathras #GroundwaterLevelInHathras #JalstarKyaHai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 13:57 IST
Groundwater level: यूपी के 12 जिलों में गहराया संकट, हाथरस में भूजल का स्तर 28 मीटर पर पहुंचा #CityStates #Hathras #GroundwaterLevel #HathrasWaterLevel #HathrasNews #WaterOverexploitationInHathras #GroundwaterLevelInHathras #JalstarKyaHai #VaranasiLiveNews
