Gorakhpur News: शादी के लिए राजस्थान से आया दूल्हा, युवती बोली- नहीं पसंद है लड़का
- बुढ़िया माई मंदिर में तय हुई थी शादी, पुलिस कर रही जांचगोरखपुर। राजस्थान से शादी करने गोरखपुर पहुंचे युवक के परिवार के साथ शुक्रवार को विवाद हो गया। बुढ़िया माई मंदिर में शादी की तैयारी के दौरान कोर्ट मैरिज की बात उठी तो युवती वहां से चली गई। परिजन ने मारपीट कर युवती को ले जाने का आरोप लगाया। देर शाम युवती एम्स थाने पहुंची और युवक को पसंद नहीं करने की बात कही।जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के कोटा निवासी युवक की शादी कुशीनगर के हाटा की युवती से तय कराई गई थी। मध्यस्थ महिला के भरोसे पर युवक शुक्रवार को परिवार के साथ गोरखपुर पहुंचा था। दोपहर करीब दो बजे बुढ़िया माई मंदिर में शादी की रस्में पूरी करने की तैयारी थी। इसी दौरान युवक के परिजन ने कोर्ट मैरिज कराने की बात रखी।परिजन का आरोप है कि युवती को लेकर जाने के दौरान रास्ते में चारपहिया वाहन सवार कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बाइक सवार एक व्यक्ति युवती को लेकर भाग गया। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद एम्स थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के बुलाने पर युवती देर शाम थाने पहुंच गई।शादी के नाम पर 90 हजार रुपये लेने का आरोपयुवक के परिवार का आरोप है कि शादी कराने का भरोसा देकर मध्यस्थ महिला ने उनसे 90 हजार रुपये लिए थे। इसी भरोसे पर परिवार राजस्थान से गोरखपुर आया था। कोर्ट मैरिज की बात उठने के बाद विवाद हुआ। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि रकम किस आधार पर ली गई और इसमें किन लोगों की भूमिका थी। मध्यस्थ महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।वर्जनयुवक और युवती दोनों थाने पहुंच गए हैं। युवती ने युवक को पसंद नहीं करने की बात कही है। शादी कराने में शामिल लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।- निमिष पाटील, एसपी सिटी
#GroomArrivesFromRajasthanForTheWedding;TheYoungWomanSays #"IDon'tLikeHim." #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 03:03 IST
Gorakhpur News: शादी के लिए राजस्थान से आया दूल्हा, युवती बोली- नहीं पसंद है लड़का #GroomArrivesFromRajasthanForTheWedding;TheYoungWomanSays #"IDon'tLikeHim." #VaranasiLiveNews
