ग्रीन संदेश : जींद रैली में दौड़ेंगी पानीपत की ई-बसेंें

पानीपत। जींद में 17 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन पर रैली में रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों को भेजेगा। पानीपत रोडवेज डिपो ने इसके लिए कमर कस ली है। प्रधानमंत्री के इस बेहद खास कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने निजी कंपनी के साथ मिलकर ई-बसों को भेजने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में अधिकारियों की एक विशेष बैठक भी हुई। इसमें रूट और समय सारिणी को अंतिम रूप दिया गया।जिले में 50 ई-बसें हैं। इनमें से जिले से करीब 20 ई-बसों को जींद कार्यक्रम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए इन आधुनिक बसों को शहर के लोकल और अन्य निर्धारित रूटों से अस्थायी रूप से हटाया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों ने इस ड्यूटी पर जाने वाले चालकों और परिचालकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये ई-बसें 17 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे ही शहर के मुख्य चौराहों और गांवों के प्रमुख स्थानों पर खड़ी हो जाएंगी, ताकि समय रहते यात्रियों को बैठाकर जींद के लिए रवाना किया जा सके। बसों की रवानगी पूरी तरह से यात्रियों की संख्या के आधार पर तय की जाएगी, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो।

#GreenMessage:Panipat'sE-busesToRunInJindRally. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ग्रीन संदेश : जींद रैली में दौड़ेंगी पानीपत की ई-बसेंें #GreenMessage:Panipat'sE-busesToRunInJindRally. #VaranasiLiveNews