Haryana Crime: नशीली गोलियां खिलाकर पोती का किया यौन शोषण, दादा ने रिश्ते किए तार-तार; दी जान से मारने की धमकी

जींद जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते के दादा ने 16 वर्षीय नाबालिग को नशीली गोलियां खिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की शिकायत पर गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। टोहाना निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्ते के दादा कुत्तों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। वह अक्सर उनके साथ काम के सिलसिले में आती-जाती थी। कुछ दिन पहले दादा के साथ उनके गांव गई थी। उस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पीड़िता के मुताबिक दादा ने उसे कुछ गोलियां खाने के लिए दीं। गोलियां खाने के बाद उसे गहरी नींद आ गई। काफी देर बाद जब उसकी आंख खुली तो शरीर में दर्द महसूस हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दादा ने नशीली गोलियां देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#CityStates #Haryana #Jind #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 22:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Haryana Jind



Haryana Crime: नशीली गोलियां खिलाकर पोती का किया यौन शोषण, दादा ने रिश्ते किए तार-तार; दी जान से मारने की धमकी #CityStates #Haryana #Jind #VaranasiLiveNews