Palwal News: नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय कबड्डी व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के कुल 94 विद्यार्थी हिस्सा ले रहेपलवल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर में बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय कबड्डी व टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के कुल 94 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ दयानंद रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि दयानंद रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच को भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे आत्मविश्वास तथा टीम भावना मजबूत होती है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अंडर-19 वर्ग की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला भी खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता 18 अप्रैल तक चलेगी और समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद

#GrandOpeningOfClusterLevelKabaddiAndTableTennisCompetitionInNavodayaVidyalaya. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Palwal News: नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय कबड्डी व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज #GrandOpeningOfClusterLevelKabaddiAndTableTennisCompetitionInNavodayaVidyalaya. #VaranasiLiveNews