Raebareli News: गेहूं चोरी के आरोप में प्रधान ने बच्चों को दी तालिबानी सजा, बिजली के खंभे से रस्सी से बांधा
यूपी के रायबरेली में गेहूं चोरी के आरोप में मासूम बच्चों को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने बच्चों को रस्सी से बिजली के पोल से बांध दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर मजरे मझिगवां गांव की है। ग्राम प्रधान विजय पर बच्चों को बिजली के पोल से बांधने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे डरे सहमे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को आधार बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
#CityStates #Raebareli #Lucknow #UttarPradesh #RaebareliPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 08:26 IST
Raebareli News: गेहूं चोरी के आरोप में प्रधान ने बच्चों को दी तालिबानी सजा, बिजली के खंभे से रस्सी से बांधा #CityStates #Raebareli #Lucknow #UttarPradesh #RaebareliPolice #VaranasiLiveNews
