Kurukshetra News: राज्यपाल आज करेंगे केयू के आधुनिक कैफेटेरिया का शिलान्यास
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रोज गार्डन में बनने वाले आधुनिक दो मंजिला कैफेटेरिया का शिलान्यास मंगलवार को हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. आशीम कुमार घोष वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले भूमि पूजन और शिलापूजन भी किया जा चुका है। विश्वविद्यालय के अनुसार पहले चरण में करीब 11 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में दो मंजिला आधुनिक कैफेटेरिया का निर्माण होगा। इसके बाद दूसरे चरण में रोज गार्डन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ये जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी। संवाद
#GovernorToLayFoundationStoneForModernKUCafeteriaToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 01:44 IST
Kurukshetra News: राज्यपाल आज करेंगे केयू के आधुनिक कैफेटेरिया का शिलान्यास #GovernorToLayFoundationStoneForModernKUCafeteriaToday #VaranasiLiveNews
