वामतट सड़क की बदहाली पर संज्ञान ले सरकार : गौतम

मनाली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मनाली-नग्गर वामतट सड़क की बदहाल स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में भीषण प्राकृतिक आपदा और ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। न तो केंद्र सरकार और न ही संबंधित राष्ट्रीय एजेंसियों ने इसके सुधार के लिए कदम उठाए। यदि फिर बाढ़ आती है तो पर्यटन क्षेत्र में उद्यमियों द्वारा लगाए गए लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है और घाटी की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। संवाद

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



वामतट सड़क की बदहाली पर संज्ञान ले सरकार : गौतम #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews