पीड़ित दुकानदार की मदद करे सरकार : हुड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी सांपला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को सांपला पहुंचे और दुकानदार अमित कुमार तथा उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को फोन कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग भी की। हुड्डा ने घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद न तो एसडीएम और न ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि तीन दिन पहले देर शाम अमित कुमार की कपड़ों की दुकान में आग लग गई थी। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इस अवसर पर उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
#GovernmentShouldHelpTheAffectedColleagues:Shop #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 19:33 IST
पीड़ित दुकानदार की मदद करे सरकार : हुड्डा #GovernmentShouldHelpTheAffectedColleagues:Shop #VaranasiLiveNews
