अस्पतालों में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करें सरकार : सीटू

रोहतक। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और सीटू के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में डॉ. के नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न मामले में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के चंडीगढ़ स्थित निवास पर ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने मांग की कि दागी डॉ. शैलेंद्र शर्मा को दोबारा बहाली देने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो। शुक्रवार को संगठनों के नेताओं ने कहा कि इस घटना ने अस्पतालों में महिला मरीजों की सुरक्षा के प्रश्न को उठा दिया है। जिस डॉक्टर पर समाज रक्षक के रूप में भरोसा करता है। उसी ने ओपीडी में एक नाबालिग मरीज के साथ बेहद घिनौना कृत्य किया। संगठनों ने हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया पर भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जो नर्सिंग स्टाफ के साथ उनका व्यवहार था वो शर्मनाक था। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। नेताओं ने मांग की है कि अस्पतालों में नियमित और जवाबदेह स्टाफ की भर्ती की जाए। सरकारी और निजी अस्पतालों में महिला और बाल वार्डों की सुरक्षा के लिए तुरंत सीसीटीवी लगाए जांए। प्रतिनिधिमंडल में जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सविता, सीटू महासचिव जयभगवान, राज्य उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, रमा, रामकलां, वंदना शामिल रहे।

#GovernmentMustEnsureWomen'sSafetyInHospitals:CITU #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 22:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अस्पतालों में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करें सरकार : सीटू #GovernmentMustEnsureWomen'sSafetyInHospitals:CITU #VaranasiLiveNews