रिटायर्ड कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही सरकार : धनखड़

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। ऑल रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की रोडवेज भवन में मंगलवार को आयोजित मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने वर्तमान सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि एक देश एक विधान का राग अलापने वाली सरकार उन रिटायर्ड कर्मचारियों और अधिकारियों की मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। बैठक में मंडल के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक सत्र में 90 सदस्यीय विधायकों के वेतन-भत्ते और सुविधाएं तो समय-समय पर बढ़ा दी जाती हैं लेकिन कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी, किसान, मजदूर और आमजन के मुद्दों को विपक्ष भी गंभीरता से नहीं उठा रहा। धनखड़ ने कहा कि मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। जुलाई में फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम और रेवाड़ी जिलों में जिलास्तरीय बैठकें कर सभी ज्वलंत मांगों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने सरकार और विपक्ष को घेरते हुए कहा कि राजनीतिक दल चुनाव के समय ही कर्मचारी वर्ग को याद करते हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ में एसोसिएशन को आश्वासन दिया था कि मांगों को जल्द लागू किया जाएगा लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि मांग पत्र को समय रहते लागू नहीं किया गया तो सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के प्रबल विरोध के लिए तैयार रहे।बैठक में हाल ही में रोहतक सहित अन्य स्थानों पर शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग पर भी चिंता जताई गई। एसोसिएशन ने पीड़ितों को उचित मुआवजा और मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की गई। इस दौरान जिला प्रधान जयकिशन दलाल, जलकरण बल्हारा आदि मौजूद रहे।

#GovernmentIgnoringFundamentalIssuesFacedByRetiredEmployees:Dhankhar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रिटायर्ड कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही सरकार : धनखड़ #GovernmentIgnoringFundamentalIssuesFacedByRetiredEmployees:Dhankhar #VaranasiLiveNews