UP: हुजूर...सरकारी डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए ऐंठ लिए 15 हजार, चार घंटे में 35 शिकायतें; पांच का मौके पर निस्तारण
Varanasi News: सर्किट हाउस सभागार में बृहस्पतिवार को महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने महिलाओं की फरियाद सुनी। चार घंटे तक सुनवाई में 35 शिकायतें आईं, जिनमें मात्र पांच का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के समाधान के लिए विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शिकायतों में जमीन विवाद से संबंधित मामलों की संख्या अधिक रही। महिला उत्पीड़न, नौकरी के नाम पर धनराशि लेने, मकान पर अवैध कब्जा और इलाज संबंधी शिकायतें भी आईं। आयोग की सदस्या ने चौकाघाट जिला जेल में महिलाओं के रहन सहन और जीवनशैली देखी। एनआरएलएम से महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं की भी जानकारी ली। सिंधोरा की सारथी वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि 9 सितंबर 2025 को जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. प्रेम प्रकाश ने दूरबीन विधि से पथरी का ऑपरेशन करने के नाम पर 15 हजार रुपये लिए। हालत बिगड़ने पर बीएचयू रेफर कर दिया। महिला के पति अवधेश वर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के गहने बेचकर आठ महीने से इलाज करा रहे हैं। सीमएओ से भी शिकायत की थी, लेकिन वहां से केवल आश्वासन ही मिला।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 23:53 IST
UP: हुजूर...सरकारी डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए ऐंठ लिए 15 हजार, चार घंटे में 35 शिकायतें; पांच का मौके पर निस्तारण #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
