यूपी: मथुरा में कब है गोवर्धन पूजा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और श्रीकृष्ण की कथा

दिवाली के अगले दिन होने वाली गोवर्धन पूजा इस बार 10 नवंबर को की जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है और भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाते हैं। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा। गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति और मानवता के बीच संबंध को बताता है। ये त्योहार दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है।इस दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा का अलग अलग स्थानों पर अलग महत्व और कथाएं प्रचलित हैं। यहां उत्तर भारत में खासकर मथुरा वृंदावन में ये दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है तो वहीं पश्चिमी भारत के राज्य गुजरात में ये गुजराती नववर्ष की शुरुआत का दिन माना जाता है। आइए जानते हैं इस बार गोवर्धन पूजा कब है और गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट क्यों कहते हैं, साथ ही गोवर्धन पूजा के दिन किस भगवान की पूजा का विधान है।

#CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #GovardhanPuja2026 #MathuraGovardhanPuja #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 09, 2026, 09:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: मथुरा में कब है गोवर्धन पूजा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और श्रीकृष्ण की कथा #CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #GovardhanPuja2026 #MathuraGovardhanPuja #VaranasiLiveNews