Bareilly News: जिले के 53 गांवों से गुजरेगा गोरखपुर शामली एक्सप्रेस-वे
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे के लिए जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। यह नवाबगंज व बहेड़ी तहसीलों के 53 गांवों से होकर गुजरेगा। इन गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को दी गई है। किसानों की आपत्तियों के निस्तारण और मुआवजा वितरण के बाद जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।गोरखपुर शामली ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस वे की लंबाई 700 किमी है। इसका करीब 100 किमी हिस्सा जिले से होकर गुजरना होगा। पीलीभीत की सीमा से एक्सप्रेस वे जिले की नवाबगंज तहसील के गजरौला में प्रवेश करेगा और बहेड़ी तहसील के माधौपुर होते हुए रामपुर निकल जाएगा। एक्सप्रेस-वे के लिए जिले में नवाबगंज तहसील क्षेत्र के 24 व बहेड़ी के 29 गांवों को लिया गया है। नवाबगंज तहसील के 17 गांवों में फोरलेन का काम एनएचएआई बरेली डिवीजन तो सात गांवों पर एनएचएआई मुरादाबाद डिवीजन काम कराएगा। बहेड़ी तहसील के सभी 29 गांवों में एनएचएआई मुरादाबाद डिवीजन काम कराएगा। नवाबगंज तहसील के गांव गंजरौला, सतुइया खुर्द, नवदिया कसाब, खाता, अभयराजपुर, खतौआ, वरखन, अधकटा रव्वानी वेगम, बबूरा बबूरी, हथेली, धनौर जागीर, नवादा इकरामुल्ला, तिगरी, नकटी नरायनपुर, नवदिया मोतीराम, सिलरा, नौगमा भगवंतपुर, गेलाटांडा, त्यार जागीर, तुगड़िया, लावा खेड़ा बद्रीप्रसाद, मुड़िया तेली, इनायतपुर, धौरेश। बहेड़ी तहसील के गांव कनकपुरी, गौता, पंडरी, परेवा, भकावा, मधकरपुर, मवई कला, कंचनपुर, पंडेरा, सिसई, शरीफनगर, इटौआ, चंदपुर चुबकिया, गोपालपुर, गुलड़िया मोहम्मद हुसैन, करनपुर, मोहनपुर, रम्पुरा, मंगदपुर, बैकरनंदा, बैकर शाहपुर, भुड़वा, बसंत नगर जागीर, रहपुरा गनीमत, खमरिया गोपी डांडी, पैगा, जमुनियां, अटरिया, माधौपुर। वर्जनजिन गांवों से एक्सप्रेस वे गुजरेगा, उनको चिह्नित कर लिया गया है। अब काश्तकारों की संख्या व भूमि का चिह्नांकन किया जा रहा है। - देश दीपक सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी।
#GorakhpurShamliExpresswayWillPassThrough53VillagesOfTheDistrict. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 03:01 IST
Bareilly News: जिले के 53 गांवों से गुजरेगा गोरखपुर शामली एक्सप्रेस-वे #GorakhpurShamliExpresswayWillPassThrough53VillagesOfTheDistrict. #VaranasiLiveNews
