मिशन 2027: गाेरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- संगठन सर्वोपरि, सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर में पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और एनडीए के घटक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा के लिए संगठन सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निस्वार्थ सेवा के कारण ही पार्टी ने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को लक्ष्य बनाकर एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। विजय के संकल्प के साथ काम करें काम नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत से जुटने और विजय के संकल्प के साथ काम करने को कहा। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा और क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय सहित प्रदेश, क्षेत्र और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने किया। पूर्व जनप्रतिनिधियों के अनुभव का लिया मार्गदर्शन इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मिशन 2027 की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने पूर्व जनप्रतिनिधियों से अपने राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। नितिन नवीन ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पार्टी आगामी चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में फिर से डबल इंजन सरकार बनाने का भरोसा जताया। एनडीए के घटक दलों के जनप्रतिनिधियों से भी की चर्चा भाजपा अध्यक्ष ने एनडीए के घटक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान गठबंधन की एकजुटता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश में फिर सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।

#CityStates #Gorakhpur #GorakhpurNews #NitinNabin #BjpNationalPresident #Mission2027 #UttarPradeshPolitics #BjpOrganization #BjpWorkers #PankajChaudhary #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मिशन 2027: गाेरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- संगठन सर्वोपरि, सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurNews #NitinNabin #BjpNationalPresident #Mission2027 #UttarPradeshPolitics #BjpOrganization #BjpWorkers #PankajChaudhary #VaranasiLiveNews