Yamuna Nagar News: दुकान की दीवार तोड़कर सामान व नकदी चोरी

यमुनानगर। महाबीर चौक स्थित सूरज बुक डिपो में चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दुकानदार चंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर पीछे की दीवार टूटी मिली। चोर दुकान से एक एसी का कंप्रेसर, एक ब्लूटूथ स्पीकर और करीब एक हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

#GoodsAndCashStolenAfterBreakingDownShopWall #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: दुकान की दीवार तोड़कर सामान व नकदी चोरी #GoodsAndCashStolenAfterBreakingDownShopWall #VaranasiLiveNews