Crude Oil: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रूड का भाव 105 डॉलर के करीब फिसला

वैश्विक कच्चे तेल बाजार में इस सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दोनों प्रमुख बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई नकारात्मक दायरे में कारोबार करते दिखे। सुबह करीब 9:40 बजे ब्रेंट क्रूड वायदा 2.29 प्रतिशत गिरकर 105.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 2.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। साप्ताहिक आधार पर भी कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। इस हफ्ते अब तक ब्रेंट क्रूड 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है और 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। इसी तरह WTI क्रूड में भी करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो फिलहाल 90 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। (यह खबर अपडेट की जा रही है)

#BusinessDiary #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 11:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Crude Oil: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रूड का भाव 105 डॉलर के करीब फिसला #BusinessDiary #National #VaranasiLiveNews