Meerut News: छात्राओं ने सीखी मछली पालन की बारीकियां
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग ने बुधवार को छात्राओं के लिए माछरा स्थित स्टार एक्वा फिश फार्म का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया। यह दौरा मछलीघर रखरखाव और सजावटी मछली पालन सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत किया गया। प्रो. कल्पना चौधरी ने छात्राओं को आधुनिक मछली उत्पादन, तालाब प्रबंधन और पोषण संबंधी आवश्यकताओं की व्यावहारिक जानकारी दी। प्रो. मंजू सिंह ने तालाब के चयन, पानी के तापमान और ऑक्सीजन स्तर बनाए रखने के तरीकों के बारे में बताया। तन्मय यादव ने कतला, रोहू और मृगल जैसी मछलियों के मिश्रित पालन की विधि समझाई। एसआई आरती ने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रोग्राम अधिकारी निर्लेप कौर और प्रो. रजनी श्रीवास्तव का सहयोग रहा। वहीं कॉलेज में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 145 लोगों ने भाग लिया। ह शिविर मेडिकल एक सेंटर द्वारा प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के निर्देशन में आयोजित हुआ।
#GirlsLearntTheIntricaciesOfFishFarming. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 20:47 IST
Meerut News: छात्राओं ने सीखी मछली पालन की बारीकियां #GirlsLearntTheIntricaciesOfFishFarming. #VaranasiLiveNews
