Palwal News: कैंसर से बचाव की वैक्सीन के लिए छात्राओं व शिक्षिकाओं को किया जागरूक

होडल।क्षेत्र के भुलवाना गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कैंसर वैक्सीन को लेकर छात्राओं और शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया। गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने स्कूल में आयोजित बैठक के दौरान वैक्सीन के लाभ और उपलब्धता की जानकारी दी।डॉ. पंकज ने बताया कि सरकार की ओर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क लगाई जा रही है। यह वैक्सीन मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की छात्राओं को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलता है, जिससे न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार पर असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और बाजार में इसकी कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक होती है, जबकि सरकारी अस्पतालों में यह नि:शुल्क उपलब्ध है। वैक्सीन लगाने के बाद कैंसर के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने शिक्षिकाओं से अपील की कि वे अभिभावकों को भी इस बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इसका लाभ ले सकें। वैक्सीन अभिभावकों की अनुमति से ही लगाई जाती है। संवाद

#GirlsAndTeachersMadeAwareAboutCancerPreventionVaccine #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 17:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Palwal News: कैंसर से बचाव की वैक्सीन के लिए छात्राओं व शिक्षिकाओं को किया जागरूक #GirlsAndTeachersMadeAwareAboutCancerPreventionVaccine #VaranasiLiveNews