Prayagraj News: आंधी और बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल, किसान चिंतित

सोरांव तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की रात अचानक आई तेज आंधी व बारिश से खेतों में पककर तैयार धान की फसल औंधे मुंह गिर गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वह चिंतित हैं और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ताकि धान की रोपाई में लगाई गई गाढ़ी कमाई की भरपाई हो सके।सोरांव तहसील के हरिसेनगंज, मऊआइमा, ददौली नहर, तिलई बाजार आदि इलाकों में शुक्रवार की रात तेज आंधी व भारी बरसात होने से खेतों में तैयार धान की पक चुकी फसल जमींदोज हो गई। अचानक आई आंधी और बारिश से सोरांव तहसील के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि इससे उत्पादन में कमी आएगी। बारिश का पानी खेत में जमा होने की वजह से फसल के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है। गिरी हुई फसल को उठाना और काटना बेहद मुश्किल है। इसके लिए कटाई करने वालों को अतिरिक्त खर्च देना पड़ता है। इससे धान के दाने काले पड़ने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बोले किसान धान की फसल पक चुकी थी, बस कटने का इंतजार था लेकिन अचानक बारिश और आंधी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। अब तो लागत निकालना मुश्किल है। - राहुल सरोजशासन तत्काल जांच कर किसानों को मुआवजा दे। किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। मुआवजे से ही फसल की लागत की भरपाई हो पाएगी। - बिंदेश्वरी प्रसादतेज हवा और बारिश के चलते धान की पकी फसल धराशायी हो गई। ऐसे में उत्पादन में भारी गिरावट से इन्कार नहीं किया जा सकता है। किसान परेशान हैं। -सुरेश यादवबारिश के चलते बालियां काली पड़ सकती हैं और कटाई में भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। इससे छोटे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। -रोहित पटेल

#GiriPaddyCropInFieldsWorriedByStormAndRain #FarmersWorried #त्रुटि:ErrorCode:429-{'error':{'message':'youExceededYourCurrentQuota #PleaseCheckYourPlanAndBillingDetails.ForMoreInformationOnThisError #ReadTheDocs:Https://platform.openai.com/docs/guides/error-codes/api-errors.' #'type':'insufficient_quota' #'param':None #'code':'insufficient_quota'}} #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 28, 2025, 02:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj News: आंधी और बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल, किसान चिंतित #GiriPaddyCropInFieldsWorriedByStormAndRain #FarmersWorried #त्रुटि:ErrorCode:429-{'error':{'message':'youExceededYourCurrentQuota #PleaseCheckYourPlanAndBillingDetails.ForMoreInformationOnThisError #ReadTheDocs:Https://platform.openai.com/docs/guides/error-codes/api-errors.' #'type':'insufficient_quota' #'param':None #'code':'insufficient_quota'}} #VaranasiLiveNews