Ghazipur News: बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई है

UP News:गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गंगौली गांव के पश्चिम छोर पर स्थित बंद पड़े स्कूल के खंडहर में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव की पहचान हसनपुर गांव निवासी बाला लखनदर (18) पुत्र गोविंद राम के रूप में की है। जानकारी के अनुसार कर्मोपुर-हसनपुर मार्ग स्थित बंद पड़े स्कूल के खंडहर से बुधवार सुबह दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान की। ग्रामीणों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी।

#CityStates #Ghazipur #Varanasi #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 10:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ghazipur News: बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई है #CityStates #Ghazipur #Varanasi #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews