Korean Game Addiction: कैसे पहचानें बच्चे को गेम की लत है या नहीं? विशेषज्ञ से जानें किशोरों का मनोविज्ञान
Impact Of Online Gaming On Teen Mental Health:गाजियाबाद के टीलामोड़ इलाके में 3 फरवरी की देर रात एक ऐसी झकझोर देने वाली घटना घटी, जिसने आज के डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता के मोबाइल छीनने पर भारत सिटी सोसायटी की नौवीं मंजिल से तीन सगी बहनों (16, 14 और 12 वर्ष) ने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस जांच में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें बच्चियों के कोरियन कल्चर और ऑनलाइन गतिविधियों से प्रभावित होने का संकेत मिला है। इस घटना ने एक बार फिर 2016 के 'ब्लू व्हेल' गेम जैसी भयावह यादें ताजा कर दी हैं। बताया जा रहा है कि बच्चियां 'कोरियन लव गेम' जैसे डिजिटल आकर्षण के चंगुल में थीं। यह त्रासदी केवल एक कानूनी मामला नहीं है, बल्कि किशोरों के उस मानसिक स्वास्थ्य की चेतावनी है, जहां वर्चुअल दुनिया की लत उनके जीवन पर हावी हो रही है। ये सब देखने के बाद दिमाग में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जैसे- कोई ऑनलाइन गेम बच्चों के लिए कैसे जानलेवा बन जाता है, माता-पिता अपने बच्चों में कैसे ऑनलाइन गेम के लत को पहचानें लक्षण खतरनाक होने पर सबसे पहले क्या करें इन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए हमने गुड़गांव के निजी अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल से बात की। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
#HealthFitness #International #KoreanGameAddictionSymptoms #GhaziabadTripleSuicideCaseNews #ImpactOfOnlineGamingOnTeenMentalHealth #Dr.AshishMittalPsychiatristGurgaon #SignsOfGamingAddictionInChildren #DigitalParentingTips2026 #HowToPreventTeenSuicideFromOnlineGames #WhatIsKoreanLoveGameAddiction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 18:17 IST
Korean Game Addiction: कैसे पहचानें बच्चे को गेम की लत है या नहीं? विशेषज्ञ से जानें किशोरों का मनोविज्ञान #HealthFitness #International #KoreanGameAddictionSymptoms #GhaziabadTripleSuicideCaseNews #ImpactOfOnlineGamingOnTeenMentalHealth #Dr.AshishMittalPsychiatristGurgaon #SignsOfGamingAddictionInChildren #DigitalParentingTips2026 #HowToPreventTeenSuicideFromOnlineGames #WhatIsKoreanLoveGameAddiction #VaranasiLiveNews
