सूर्या हत्याकांड: रिकॉर्ड से गायब असद की गली, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी; किराये को लेकर उलझन

गाजियाबाद के खोड़ा में नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन ने सूर्या हत्याकांड के आरोपियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सर्वे में सामने आया कि आरोपी असद करीब छह माह से जिस फ्लैट में रह रहा था, वह पालिका के पुराने सर्वे रिपोर्ट में है ही नहीं। सर्वे रिपोर्ट में वह पूरी गली ही गायब है। मकान के किराये को लेकर भी अभी उलझन है। किसी ने आरोपी को किराये पर रहने तो किसी ने मकान खरीदने की बात टीम को बताई है। नगर पालिका परिषद ने वर्ष 2018 में क्षेत्र का सर्वे किया था। इसमें सभी वार्ड की गलियां शामिल थीं। मुख्य आरोपी का मकान नवनीत विहार के मदरसा वाली जिस गली में है, वह गली ही सर्वे रिकॉर्ड से बाहर है।

#CityStates #Ghaziabad #SuryaChauhanGhaziabad #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सूर्या हत्याकांड: रिकॉर्ड से गायब असद की गली, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी; किराये को लेकर उलझन #CityStates #Ghaziabad #SuryaChauhanGhaziabad #VaranasiLiveNews