जीन की जांच जरूरी: परिवार में कैंसर का इतिहास तो जानें अगली पीढ़ी का खतरा, कैसे बढ़ जाती है बीमारी की आशंका?

परिवार में किसी को कैंसर हुआ है तो अगली पीढ़ी को भी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर कम उम्र में माता-पिता, भाई-बहन या अन्य करीबी सदस्यों को खास तरह के कैंसर हुए हैं, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ऐसे परिवारों में कैंसर से जुड़े जीन की जांच कराकर अगली पीढ़ी के खतरे का पहले ही पता लगाया जा सकता है। इससे समय रहते जांच शुरू करने और कुछ मामलों में कैंसर का खतरा कम करने के विकल्प चुनने में मदद मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया में कैंसर के करीब 5 से 10 फीसदी मामलों में माता-पिता से मिले हानिकारक जीन बदलाव की भूमिका होती है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में बढ़ती उम्र, तंबाकू, पर्यावरण, खानपान और जीवन के दौरान कोशिकाओं में होने वाले बदलाव जैसे कारण अहम होते हैं। जांच में जीन में बदलाव मिला तो बच्चों तक पहुंच सकता है खतरा कैंसर से जुड़े कुछ जीन बदलाव माता-पिता से बच्चों में जा सकते हैं। ब्रेस्ट व ओवरी कैंसर से जुड़े बीआरसीए 1-2 ऐसे ही जीन हैं। इनमें हानिकारक बदलाव मिलने पर बच्चे में इसके पहुंचने की 50 फीसदी आशंका होती है। हालांकि, इससे कैंसर होना तय नहीं है, लेकिन खतरा बढ़ जाता है। डॉ. रेड्डू के मुताबिक, ऐसे बदलाव मिलने पर मरीज के खून के रिश्तेदारों की भी जांच करानी चाहिए, ताकि कम उम्र से नियमित स्क्रीनिंग की जरूरत वालों की पहचान हो सके। एक परिवार में कई लोगों को खास कैंसर तो रहें सतर्क मेडिकल ऑन्कोलॉजी सलाहकार डॉ. पल्लवी रेड्डू के मुताबिक, कैंसर के आनुवंशिक मामले कम हैं। इसलिए परिवार में किसी को कैंसर होने पर घबराने के बजाय यह देखना जरूरी है कि कैंसर किस तरह का था और किस उम्र में हुआ। ब्रेस्ट, ओवरी, पैंक्रियाज और प्रोस्टेट कैंसर में आनुवंशिक कारणों की भूमिका हो सकती है। परिवार में एक से अधिक करीबी रिश्तेदारों को खासकर कम उम्र में ये कैंसर हुए हों तो जेनेटिक काउंसलिंग करानी चाहिए। डॉ. रेड्डू के मुताबिक, 30-35 वर्ष से कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर, दोनों ब्रेस्ट या ओवरी में कैंसर अथवा परिवार में हानिकारक जीन बदलाव मिलने पर जांच जरूरी हो सकती है। पुरुषों में ब्रेस्ट या कम उम्र में प्रोस्टेट कैंसर का इतिहास भी अहम है। डॉक्टर कैंसर के प्रकार, उम्र और पारिवारिक रिश्तों के आधार पर जेनेटिक जांच तय करते हैं।

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 03:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



जीन की जांच जरूरी: परिवार में कैंसर का इतिहास तो जानें अगली पीढ़ी का खतरा, कैसे बढ़ जाती है बीमारी की आशंका? #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews