Haridwar News: गौरव पाल को बनाया युवा व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष
हरिद्वार। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श कर व्यापारी नेता गौरव पाल को जिला अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल हरिद्वार घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर जल्दी ही पुनः व्यापारी आयोग की मांग को उठाया जाएगा। प्रशासन और व्यापारी के बीच कभी अतिक्रमण के नाम पर कभी प्लास्टिक के नाम पर कभी अन्य मामलों में टकराव हो जाता है, ऐसे में व्यापारी आयोग व्यापारी और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेंगे। नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष गौरव पाल ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ खड़ा रहता है। इस मौके पर पार्षद हरविंदर सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विजय धीमान आदि मौजूद रहे।
#GauravPalAppointedDistrictPresidentOfTheYouthTradeAssociation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:20 IST
Haridwar News: गौरव पाल को बनाया युवा व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष #GauravPalAppointedDistrictPresidentOfTheYouthTradeAssociation #VaranasiLiveNews
