Dehradun News: गोवा की शिक्षा प्रणाली में अपनाई गई श्रेष्ठ पद्धातियाें की जानकारी जुटाई

देहरादून। गोवा की शिक्षा प्रणाली में अपनाई गई श्रेष्ठ पद्धतियां और वहां के आधुनिक शिक्षण तौर-तरीकों को समझने के दृष्टिगत एसईआरटी की टीम ने दौरा किया। अपर निदेशक पद्मेन्द्र सकलानी व सहायक निदेशक केएन विजलवान के नेतृत्व में गई टीम ने गोवा के शिक्षकों के प्रशिक्षण मॉड्यूल, छात्र मूल्यांकन पद्धति, जन जागरूकता कार्यक्रम, बाल बाटिकाओं के विकास आदि के बारे में जानकारी जुटाई। टीम के सदस्यों ने बताया कि गोवा विद्यालयी शिक्षा के तहत व्यवसायिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए कक्षा तीन से दसवीं तक बस्तारहित दिवस का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण का गठन भी कर लिया गया है। गोवा में सुपर स्कूल माडल को अपना कर क्लस्टर स्कूल की अवधारणा को बड़े ही नियोजित तरीके से लागू किया गया है। अध्ययन दल में डॉ. राकेश गैरोला, शुभ्रा सिंघल, हरेंद्र अधिकारी, रंजन भट्ट, मनोज बहुगुणा और रविदर्शन तोपाल शामिल है।

#GatheredInformationOnBestPracticesAdoptedInGoa'sEducationSystem #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 19:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: गोवा की शिक्षा प्रणाली में अपनाई गई श्रेष्ठ पद्धातियाें की जानकारी जुटाई #GatheredInformationOnBestPracticesAdoptedInGoa'sEducationSystem #VaranasiLiveNews