Noida News: 100 से अधिक वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो धरे
चोरी के 12 दोपहिया वाहन बरामद, कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने की कार्रवाईखोड़ा निवासी अनिकेत उर्फ अंकित और रवि के रूप में हुई पहचानमाई सिटी रिपोर्टर नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रेकी कर दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के सरगना व उसके साथी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के 12 दो पहिया वाहन बरामद हुए हैं। इनमें दो स्कूटी भी शामिल हैं। इनके खिलाफ दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अब तक 100 से अधिक वाहनोंं की चोरी की है। एडीसीपी मनीषा सिंह का बताया कि पुलिस ने सेक्टर-11 से मंगलवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान खोड़ा निवासी 24 वर्षीय अनिकेत उर्फ अंकित और 23 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 बाइकें और दो स्कूटी बरामद की गईं हैं। उनके पास से दो चाकू भी बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ में संगठित गिरोह चलाने का पता चला है। गिरोह के बदमाश एनसीआर के अलग-अलग शहरों में पहले रेकी करते हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और घरों के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी को निशाना बनाते हैं। चोरी के बाद वाहनों को नोएडा के सेक्टर-54 स्थित सुनसान जंगल व झाड़ियों में छिपा देते है। इसके बाद जरूरत के अनुसार एक-एक कर इन वाहनों को कम दाम में बेच देते है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अंकित पर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में चोरी, अवैध हथियार और आबकारी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रतन सिंह उर्फ रवि पर भी विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के केस शामिल हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि अंकित ही गिरोह का सरगना है। दोनों गिरफ्तार आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। बरामद पांच बाइक नोएडा के अलग-अलग हिस्से से चोरी की गईं हैं। बाइकों को आठ से 15 हजार रुपए में बेचा जाता है। स्कूटी 10 हजार रुपए में बेचते थे।
#GangInvolvedInTheftOfOver100VehiclesBusted #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 15:59 IST
Noida News: 100 से अधिक वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो धरे #GangInvolvedInTheftOfOver100VehiclesBusted #VaranasiLiveNews
