Shimla: स्थानीय युवाओं के जरिये शिमला में चिट्टे की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय युवाओं के जरिये जिला शिमला के ग्रामीण इलाकों में चिट्टे का कारोबार चला रहे पंजाब के एक बड़े गिरोह का शिमला पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 11 दिन के भीतर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार जिला शिमला तो दो पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने 2 फरवरी को रोहड़ू के मेंहदली पुल के पास दो युवकों से 83 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी युवक जश्नदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं। यही पंजाब से चिट्टा लाकर जिला शिमला में इसका कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो चौंकाने वाले खुलासे होने लगे। दोनों आरोपियों के डिजिटल साक्ष्य और बैंक खाते खंगालने के बाद पता चला कि नशे के इस कारोबार में कई और लोग भी शामिल हैं।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #DrugSmugglingIssueShimla #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 12:43 IST
Shimla: स्थानीय युवाओं के जरिये शिमला में चिट्टे की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #DrugSmugglingIssueShimla #VaranasiLiveNews
