जो बचे हैं संग समेट लो: फिल्म बॉडी ने दी कड़ी चेतावनी, वापस बुला लेंगे भारतीय कर्मचारी; क्या रुक जाएगी शूटिंग?
सीरियल जो बचे हैं संग समेट लो का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बिते दिनों एफडब्ल्यूआईसीई ने शो को बैन करने की मांगी की थी। इसके बाद अब फिल्म बॉडी ने नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन से अपने कर्मचारियों को वापस बुलाने की धमकी दी है। एफडब्ल्यूआईसीई ने दिखाया कड़ा रुख एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने चेतावनी दी है। फेडरेशन अपने सदस्यों से भारत में चल रहे सभी नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन पर काम बंद करने के लिए कह सकता है। जिससे कई स्थानों पर शूटिंग बाधित हो सकती है। एएनआई से बातचीत में में तिवारी ने नेटफ्लिक्स और भारतीय सरकार के बीच 2025 में हुए एक कथित समझौते का जिक्र किया। इस समझौते के तहत, प्लेटफॉर्म ने सरकार को आश्वासन दिया था कि वह ऐसी कोई सामग्री प्रसारित नहीं करेगा जो भारत की नीतियों या राष्ट्रीय हितों के खिलाफ हो। इसके बावजूद, उन्होंने अब एक पाकिस्तानी सीरीज का प्रोमो जारी कर दिया है, और यह शो जल्द ही रिलीज भी होगा।
#Entertainment #National #JoBachayHainSangSamaitLo #JoBacheHainSangSamaitLoCast #JoBacheHainSangSamaitLoReleaseDateNetflix #JoBacheHaiSangSamaitLoControversy #Fwice #FwiceOnPakistaniDrama #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 14:17 IST
जो बचे हैं संग समेट लो: फिल्म बॉडी ने दी कड़ी चेतावनी, वापस बुला लेंगे भारतीय कर्मचारी; क्या रुक जाएगी शूटिंग? #Entertainment #National #JoBachayHainSangSamaitLo #JoBacheHainSangSamaitLoCast #JoBacheHainSangSamaitLoReleaseDateNetflix #JoBacheHaiSangSamaitLoControversy #Fwice #FwiceOnPakistaniDrama #VaranasiLiveNews
