श्रीनगर: 'वंदे मातरम्' पर आपत्ति से शेषनाग विवाद तक, महबूबा ने पुलिस पर लगाए उलेमा को निशाना बनाने के आरोप
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर पुलिस पर धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, पहले मौलाना रहमतुल्लाह को वक्फ कार्यक्रम में वंदे मातरम् पर आपत्ति जताने के लिए समन किया गया। अब शोपियां पुलिस ने कथित तौर पर मीरवाइज मौलवी रिजवान के घर में तोड़फोड़ की और उन्हें विकास के नाम पर शेषनाग के विनाश के खिलाफ बोलने पर गालियां दीं। महबूबा ने आगे कहा कि बीजेपी का एजेंडा हमारे उलेमा को भगवाकरण करना और धार्मिक आवाजों को अपने राजनीतिक नियंत्रण में लाना साफ नजर आ रहा है। जो लोग उनकी लाइन पर चलने से इनकार करते हैं, उन्हें डराने-धमकाने और परेशान करने का सामना करना पड़ता है, जबकि यहां की सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
#CityStates #Srinagar #MehboobaMufti #PdpPresident #JammuAndKashmirPolice #'vandeMataram'Controversy #MaulanaRahmatullah #MirwaizMaulviRizwan #ShopianPolice #SheshnagLakeControversy #ThreatsToReligiousLeaders #BjpAgenda #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 09:03 IST
श्रीनगर: 'वंदे मातरम्' पर आपत्ति से शेषनाग विवाद तक, महबूबा ने पुलिस पर लगाए उलेमा को निशाना बनाने के आरोप #CityStates #Srinagar #MehboobaMufti #PdpPresident #JammuAndKashmirPolice #'vandeMataram'Controversy #MaulanaRahmatullah #MirwaizMaulviRizwan #ShopianPolice #SheshnagLakeControversy #ThreatsToReligiousLeaders #BjpAgenda #VaranasiLiveNews
