सरथल में ताजा बर्फबारी: कठुआ का सरथल बना विंटर वंडरलैंड, सैलानियों के लिए बना नया हॉटस्पॉट
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बनी क्षेत्र स्थित खूबसूरत पर्यटन स्थल सरथल में ताजा बर्फबारी के बाद पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, धुंध से घिरी वादियां और शांत वातावरण इस जगह को किसी स्वर्ग से कम नहीं बना रहे हैं। जिला मुख्यालय लखनपुर से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित सरथल अपने हरे-भरे मैदानों, घने जंगलों और बहती धाराओं के लिए जाना जाता है। हालिया बर्फबारी के बाद यहां का नजारा और भी मनमोहक हो गया है। बर्फ से ढकी सड़कें और देवदार के पेड़ इस स्थान की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। यहां की शांत वादियां, ठंडी हवा और प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों के लिए सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव कराते हैं। बर्फबारी के बाद सरथल एक बार फिर सर्दियों के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। संपर्क बहाल करने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन ने बनी-भद्रवाह सड़क पर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।अधिकारियों के अनुसार लगातार काम जारी है और अगले पांच दिनों में सड़क को पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की उम्मीद है।
#CityStates #Jammu #Sarthal #Kathua #JammuAndKashmir #FreshSnowfall #WinterWonderland #WinterTourism #Snow-coveredValleys #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 11:36 IST
सरथल में ताजा बर्फबारी: कठुआ का सरथल बना विंटर वंडरलैंड, सैलानियों के लिए बना नया हॉटस्पॉट #CityStates #Jammu #Sarthal #Kathua #JammuAndKashmir #FreshSnowfall #WinterWonderland #WinterTourism #Snow-coveredValleys #VaranasiLiveNews
