Varanasi: अस्सी-दशाश्वमेध घाट पर इस महीने से मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा, कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय
फरवरी यानी इस महीने से अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। यह निर्णय मंगलवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। जर्जर सड़कों की मरम्मत मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। साइकिल रिक्शा, ट्रॉली, ठेला और हाथ के ठेले पर अब लाइसेंस शुल्क नहीं लगेगा। इसे माफ कर दिया गया है। लाइसेंस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया। दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया को तेज कर आवेदन के दिन ही कागजात की जांच कर फाइल नंबर देने की व्यवस्था लागू की जाएगी। शहर को जलभराव से बचाने के लिए अस्सी नाले पर बैराज बनवाने का निर्णय लिया गया ताकि बाढ़ का स्थायी समाधान हो सके। मलिन बस्तियों (सेवा बस्तियों) में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। सीवर, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कर एक महीने में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। कुत्तों के आतंक से मुक्ति के लिए एबीसी सेंटर का संचालन 10 दिनों में शुरू कराने, वॉटरकूलरों की संख्या 18 से बढ़ाकर 28 करने का निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि पद्म अवॉडी के सम्मान में उनके गली-मोहल्लों के नामकरण की प्रक्रिया 31 मार्च तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 07:05 IST
Varanasi: अस्सी-दशाश्वमेध घाट पर इस महीने से मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा, कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
