Ambala News: विदेश भेजने के नाम ठगी करने वाले मुंबई व पंजाब से गिरफ्तार

अंबाला। अंबाला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा व बलदेव नगर थाना पुलिस ने कबूतरबाजी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में कंगवाल निवासी से 37.60 लाख की ठगी मामले में मुंबई से आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान जालंधर निवासी फरेंचीज नाहर के रूप में हुई है। इस मामले में कंगवाल निवासी अमरीक सिंह ने पुलिस में तहरीर दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने अगस्त 2024 से अगस्त 2025 के बीच कुल 37 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए थे। दूसरे मामले में जग्गी गार्डन निवासी मनोज की शिकायत पर बलदेव नगर पुलिस ने विकास विहार में फर्जी वीजा और हवाई टिकट देकर लाखों की ठगी करने के आरोपी पंजाब निवासी कर्णदीप सिंह उर्फ हैरी को काबू किया। संवाद

#FraudstersArrestedFromMumbaiAndPunjabInTheNameOfSendingPeopleAbroad #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 19, 2026, 03:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: विदेश भेजने के नाम ठगी करने वाले मुंबई व पंजाब से गिरफ्तार #FraudstersArrestedFromMumbaiAndPunjabInTheNameOfSendingPeopleAbroad #VaranasiLiveNews