UP: 2.27 करोड़ की ठगी करने वाला गोरखपुर से अरेस्ट, सोनभद्र से गई थी साइबर टीम; शेयर ट्रेडिंग एप से करता था खेल

Cyber Crime:साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फर्जी मोबाइल एप के जरिए लोगों को निवेश का झांसा देकर करीब 2.27 करोड़ रुपये हड़प लिए। मामले के अनुसार, एनसीएल बीना निवासी युगल किशोर तिवारी को 13 जनवरी 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने “शेयरखान एज” नामक कथित शेयर ट्रेडिंग एप का लिंक भेजकर डाउनलोड कराया। इसके बाद आरोपी ने निवेश के नाम पर अलग-अलग तिथियों में उससे कुल 2,27,02,616 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना सोनभद्र में आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें बाद में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं भी जोड़ी गईं।

#CityStates #Sonebhadra #Varanasi #CyberCrime #SonbhadraPolice #SonbhadraNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 23:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 2.27 करोड़ की ठगी करने वाला गोरखपुर से अरेस्ट, सोनभद्र से गई थी साइबर टीम; शेयर ट्रेडिंग एप से करता था खेल #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #CyberCrime #SonbhadraPolice #SonbhadraNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews