Yamuna Nagar News: सुबह घना कोहरा, दो दिन बादल छाने की संभावना
जगाधरी। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और आसमान में छाए बादलों से हुई। इस कारण बादलों की ओट से निकली हल्की धूप सुबह बेअसर रही। दोपहर में धूप तेज के साथ तापमान में भी वृद्धि हुई। तेज हवा के कारण शाम को अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड रही। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दो दिनों तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बादल छाने के साथ तेज ठंडी हवा चलने का अनुमान है, इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह सर्दी से राहत मिलेगी और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव का कारण पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं रहीं। दिनभर करीब 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने ठंड बरकरार रखी। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई और यह 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन ढलने के बाद सर्द हवा की गति ने परेशानी बढ़ा दी। शाम होते ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। तेज हवा के कारण लोगों को परेशानी हुई। संवाद---------
#DenseFogInTheMorning #PossibilityOfCloudySkyForTwoDays #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 03:39 IST
Yamuna Nagar News: सुबह घना कोहरा, दो दिन बादल छाने की संभावना #DenseFogInTheMorning #PossibilityOfCloudySkyForTwoDays #VaranasiLiveNews
