Kotdwar News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्स ऐप ट्रेडिंग ग्रुप बनाकर की थी स्थानीय से 11 लाख की ठगी कोटद्वार। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर स्थानीय व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार निवासी अनिल सिंह ने 12 दिसंबर, 2025 को पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा दिलाने के लिए एक लिंक भेजा। झांसे में आकर वह उस लिंक पर क्लिक कर व्हाट्सऐप शेयर मार्केटिंग ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में जुड़े अज्ञात व्यक्तियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर उससे विभिन्न माध्यमों से कुल 11 लाख 10 हजार रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी की।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मामले में छानबीन की तो पता चला कि व्हाट्सऐप ट्रेडिंग ग्रुप के माध्यम से की गई साइबर ठगी का नेटवर्क गुजरात से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रहेवर राजेंद्र सिंह निवासी हरिदर्शन पार्क सोसाइटी अमरावती, अहमदाबाद को 10 अप्रैल को अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।

#FraudOfLakhsInTheNameOfShareMarketInvestment;AccusedArrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार #FraudOfLakhsInTheNameOfShareMarketInvestment;AccusedArrested #VaranasiLiveNews